Skip to main content

नए मोटर व्हीकल नियम और जुर्माने (1 मार्च 2025 से लागू)



देश में सड़क सुरक्षा को और अधिक सख्त बनाने के लिए 1 मार्च 2025 से नए मोटर व्हीकल नियम लागू हुआ है। सरकार ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगने वाले जुर्मानों में भारी वृद्धि की है। आइए विस्तार से जानते हैं कि किन नियमों में बदलाव हुआ है और अब कौन-कौन से दंड लागू होंगे।

1. शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कड़ी सजा
पहले यह जुर्माना 1000 से 1500 रुपये तक था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 10,000 रुपये और/या 6 महीने की जेल कर दिया गया है। यदि कोई व्यक्ति दोबारा इस अपराध को दोहराता है, तो उसे 15,000 रुपये और/या 2 साल की जेल हो सकती है।

2. हेलमेट न पहनने पर बढ़ा जुर्माना
अब बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर सिर्फ जुर्माना ही नहीं बल्कि लाइसेंस को 3 महीने के लिए रद्द भी किया जाएगा। जुर्माना 1,000 रुपये तय किया गया है।

3. सीट बेल्ट न लगाने पर दोगुना जुर्माना
पहले सीट बेल्ट न लगाने पर केवल 100 रुपये का चालान कटता था, लेकिन अब यह बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया गया है।

4. मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए ड्राइविंग
पहले यह अपराध करने पर 500 रुपये का जुर्माना लगता था, लेकिन अब यह बढ़कर 5,000 रुपये हो गया है।

5. वैध ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर सख्ती
अब बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर 5,000 रुपये का जुर्माना देना होगा।

6. दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाना
पहले इसका जुर्माना 100 रुपये था, जो अब बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया गया है।

7. बिना वैध इंश्योरेंस के गाड़ी चलाने पर दंड
पहले इस अपराध पर 200 से 400 रुपये का जुर्माना था, लेकिन अब यह बढ़ाकर 2,000 रुपये और/या 3 महीने की जेल कर दिया गया है। अगर व्यक्ति फिर से यही अपराध करता है, तो उसे 4,000 रुपये का चालान भरना होगा।

8. प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने पर भारी जुर्माना
अब बिना वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चलाने पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना, 6 महीने की जेल और सामुदायिक सेवा का प्रावधान किया गया है।

9. खतरनाक तरीके से वाहन चलाना
इस अपराध के लिए अब जुर्माना 5,000 रुपये कर दिया गया है।

10. आपातकालीन वाहनों को रास्ता न देने पर दंड
अगर कोई व्यक्ति एम्बुलेंस या अन्य आपातकालीन वाहन को रास्ता नहीं देता है, तो उसे 10,000 रुपये का जुर्माना देना होगा।

11. तेज गति से वाहन चलाने पर सजा
पहले स्पीडिंग के लिए 500 रुपये का जुर्माना था, जिसे अब बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है।

12. ओवरलोडिंग करने पर कड़ी कार्रवाई
अब वाहन में जरूरत से ज्यादा सामान लादने पर 20,000 रुपये का जुर्माना लगेगा, जो पहले 2,000 रुपये था।

13. रेड लाइट जंप करने पर बढ़ा जुर्माना
पहले रेड लाइट जंप करने पर 500 रुपये का चालान कटता था, लेकिन अब इसे 5,000 रुपये कर दिया गया है।

14. नाबालिग द्वारा अपराध करने पर सख्त दंड
अगर कोई नाबालिग (18 वर्ष से कम उम्र) यातायात नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके माता-पिता/वाहन मालिक को 25,000 रुपये का जुर्माना, 3 साल की जेल, वाहन का पंजीकरण 1 साल के लिए रद्द और 25 वर्ष तक ड्राइविंग लाइसेंस न लेने की पाबंदी झेलनी पड़ेगी।

निष्कर्ष
नए मोटर व्हीकल नियमों को लागू करने का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति अधिक जागरूक बनाना है। यदि आप सड़क पर सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो इन नियमों का पालन करें और खुद को भारी जुर्माने और कानूनी कार्रवाई से बचाएं।

आपको यह लेख कैसा लगा? अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताएं!


Comments

Popular posts from this blog

संविधान और राज्य-व्यवस्था: समझें इन दोनों के बीच का बुनियादी अंतर

हेलो हेलो फ्रेंड्स! The Fresh Law में एक बार फिर आपका स्वागत है। आज की पोस्ट में हम बात करेंगे संविधान और राज्य-व्यवस्था की। यह दोनों शब्द सिविल सर्विस या किसी भी लॉ परीक्षा की तैयारी करने वालों के सिलेबस में आते हैं, लेकिन अक्सर इन्हें एक ही समझ लिया जाता है। जबकि, इन दोनों में गहरा अंतर है। आइए, इस क्लास के माध्यम से इसे विस्तार से समझते हैं। संविधान और राज्य-व्यवस्था एक नहीं हैं अगर आप यह मानकर चल रहे हैं कि संविधान और राज्य व्यवस्था एक ही चीज है, तो आप एक बड़ी गलती कर रहे हैं। यह दोनों भले ही एक-दूसरे से संबंधित हों, लेकिन दोनों अलग-अलग अवधारणाएं हैं। संविधान क्या है? 1. संविधान का सरल अर्थ मान लीजिए कि जैसे घर में कुछ परंपराएं, नियम और व्यवहार होते हैं जिनके आधार पर घर चलता है, वैसे ही किसी देश को चलाने के लिए भी एक संकलन की आवश्यकता होती है। उसी संकलन को संविधान कहा जाता है। यह संकलन नियमों, कानूनों, परंपराओं, आदर्शों और सिद्धांतों का होता है, जो शासन के लिए आवश्यक होते हैं। संविधान लिखित भी हो सकता है और अलिखित भी। 2. संविधान की विशेषताएं लिखित संविधान: भारत का सं...

अनुमोदनार्थ या विक्रय-वापसी पर भेजे गए माल में Ownership कब Transfer होता है? | Section 24 Explained in Hindi

हैलो दोस्तों स्वागत है इस पोस्ट में आज हम जानेंगे की स्वामित्व का अंतरण कब होता है 🫴  भारतीय विक्रय-वस्तु अधिनियम, 1930 (Sale of Goods Act, 1930) के अंतर्गत माल के स्वामित्व (Ownership) का अंतरण केवल तभी होता है जब कुछ विशेष शर्तें पूरी की जाती हैं। एक ऐसी स्थिति जो अक्सर सामने आती है, वह है जब कोई वस्तु "अनुमोदनार्थ" (for approval) या "विक्रय या वापसी के लिए" (sale or return basis) दी जाती है। ऐसे में यह प्रश्न उठता है कि स्वामित्व (ownership) कब और कैसे क्रेता (buyer) को हस्तांतरित होता है? आइए इसे विस्तारपूर्वक समझें। 🧾 कानूनी प्रावधान का सारांश: जब कोई वस्तु क्रेता को अनुमोदनार्थ या "विक्रय या वापसी के लिए" या अन्य समान शर्तों पर दी जाती है, तो उस वस्तु की मालिकाना हक (ownership) केवल निम्न स्थितियों में ही हस्तांतरित होता है: 🔹 ( क) जब क्रेता माल को स्वीकार करता है: जब ग्राहक (क्रेता) खुले रूप में यह सूचित करता है कि वह माल को स्वीकार कर रहा है, या वह ऐसा कोई कार्य करता है जिससे यह स्पष्ट होता है कि उसने उस माल को स्वीकार कर लिया है, जैसे म...

भारत का संविधान: क्या यह संघात्मक है या एकात्मक? जानिए विस्तार से

नमस्कार फ्रेंड्स, Thefreshlaw में एक बार फिर से आपका हार्दिक स्वागत है। आज की इस महत्वपूर्ण लेख में हम चर्चा करने जा रहे हैं — "एकात्मक और संघात्मक संविधान तथा सरकार की विश्लेषणात्मक व्याख्या"।  भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों में शासन व्यवस्था मुख्यतः दो रूपों में देखने को मिलती है — एकात्मक (Unitary) और संघात्मक (Federal)। इन दोनों शासन व्यवस्थाओं की अपनी-अपनी विशेषताएँ, लाभ और कमियाँ हैं। इस लेख में हम इन दोनों व्यवस्थाओं को विस्तार से समझेंगे। यह विषय भारतीय संविधान, राजनीति विज्ञान और सामान्य ज्ञान के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। भूमिका   भारत जैसे विविधता भरे देश में संविधान की भूमिका सिर्फ कानूनों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा मार्गदर्शक है जो देश की संरचना, उसकी सरकार, नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों को स्पष्ट रूप से परिभाषित करता है। जब हम सरकार की बात करते हैं तो वह संविधान की संरचना के अनुरूप होती है। अर्थ  'संघ शासन' शब्द के लैटिन शब्द ' फोएडस'  (foedus) से लिया गया है, जिसका अभिप्राय है संधि या 'समझौता'  संघीय शा...