लोकतंत्रात्मक गणराज्य का अर्थ व्याख्या हिंदी में

लोकतंत्रआत्मक गणराज्य का अर्थ
'लोकतंत्रात्मकशब्द का तात्पर्य ऐसी सरकार से है जिसका समूचा प्राधिकार जनता में निहित होता है और जो जनता के लिए तथा जनता द्वारा स्थापित की जाती है देश का प्रशासन सीधे जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है और यह प्रतिनिधि अपने प्रशासकीय कार्यों के लिए जनता के प्रति ही उत्तरदाई होते हैं प्रत्येक 5 वर्ष के बाद जनता नए प्रतिनिधियों को निर्वाचित करती है इसी उद्देश्य के लिए संविधान प्रत्येक वयस्क नागरिकों को मताधिकार (Franchise)प्रदान करता है लोकतंत्रात्मक सरकार के निर्माण के लिए मताधिकार अपरिहार्य है और मताधिकार का सही प्रयोग करके लोकतंत्रआत्मक सरकार को सफल बनाने के लिए नागरिकों को शिक्षित होना भी अत्यंत आवश्यक है ऐसी लोकतांत्रिक सरकार का परम कर्तव्य समानता न्यायस्वतंत्रता तथा बंधुतों की भावना का सृजन करके एक कल्याणकारी राज्य की स्थापना करना है हमारे संविधान की प्रस्तावना भी इसी पुनीत उद्देश्य की प्राप्ति का आवाहन करती है।

DIPANKARSHIL PRIYADARSHI

Dipankarshil Priyadarshi Law Student | Legal Writer Hi! I'm Dipankarshil Priyadarshi, a BA-LLB student from Lucknow University. I am passionate about law, legal writing, and sharing useful legal knowledge. Through this blog, I share simple and informative content about law, legal concepts, case laws, and topics that can help law students understand the legal field in an easy way.

Post a Comment

Previous Post Next Post