Skip to main content

अपकृत्य के प्रमुख रूप (different classes of tort)


अपकृत्य के मुख्य रूप से दो भेद हैं- एक तो वे जो स्वतः अभियोज्य (Per se) (actionable) हैं तथा दूसरे वे जिनमें क्षति प्राप्त व्यक्ति क्षतिपूर्ति के लिए क्षतिकर्ता पर तभी मुकदमा चला सकता है जबकि वह वास्तविक क्षति का प्रमाण (Proof of actual damage) दे सके या दूसरे शब्दों में वह यह प्रमाण प्रस्तुत कर सके कि उनको वास्तव में अपकृत्य द्वारा क्षति हुई है। इस भेद को हम निम्नलिखित उदाहरणों द्वारा स्पष्ट रूप से समझ सकते हैं-

(1) स्वतः अभियोज्य अपकृत्य (Torts actionable per se) मान लीजिए आप के कोई मित्र निर्वाचन के लिए किसी निर्वाचन क्षेत्र से एम० एल० ए० या एम० पी० आदि के पद के लिए खड़े हों और आज आप उस निर्वाचन क्षेत्र का निवासी होने के नाते उनको वोट देने जायें पर निर्वाचन अधिकारी (Election Officer) आपको वोट देने से रोक दे और आप हताश होकर वापस लौट आयें। बाद में चुनाव का फल आने पर आपको ज्ञात हो कि जिस व्यक्ति को आप वोट देने गये थे वह विजयी घोषित हो गया है ऐसी दशा में आप यह अवश्य सोचेंगे कि निर्वाचन अधिकारी द्वारा चोट देने से आपको या किसी को कोई क्षति नहीं पहुँची क्योंकि जिस व्यक्ति को आप वोट देना चाहते थे वह आप के वोट के बिना भी विजयी हो गया और इस प्रकार आपको कोई क्षति नहीं पहुँची, किन्तु फिर भी निर्वाचन अधिकारी पर क्षतिपूर्ति का दावा अपकृत्य विधि (Law of Tort) के अन्तर्गत कर सकते हैं क्योंकि उसने आपके वोट के अधिकार से आपको वंचित रखा है और इस प्रकार आपके विधिक अधिकार (Legal Rights) को भंग किया है।
(2) स्वत: अनभियोज्य (Per se not actionable)- इसके अतिरिक्त दूसरे कोटि के अपकृत्य वे हैं जो स्वतः अभियोज्य नहीं होते हैं। इन अपकृत्य में हम सभी क्षतिपूर्ति वसूल करने के लिए क्षतिकर्ता पर मुकदमा चला सकते हैं। जब हम यह प्रमाणित कर सकें कि अमुक कृत्य से हमें वास्तव में क्षति पहुँची है। उदाहरणार्थ भारत में मौखिक अपमानकारी वचन (Slander) इसी कोटि का अपकृत्य हैं, क्योंकि मौखिक रूप से अपमान करने वाले व्यक्ति पर हम सभी क्षतिपूर्ति का मुकदमा चला सकते हैं। जब हम यह प्रमाण प्रस्तुत कर सकें कि अमुक व्यक्ति के मौखिक अपमानकारी वचनों से हमें वास्तविक क्षति पहुँची है। इस प्रकार के अपकृत्य को हम वास्तविक क्षति की परिस्थिति में भी अभियोज्य में ही अभियोज्य अपकृत्य (Torts actionable on proof of actual damage) की कोटि में रखेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

संविधान और राज्य-व्यवस्था: समझें इन दोनों के बीच का बुनियादी अंतर

हेलो हेलो फ्रेंड्स! The Fresh Law में एक बार फिर आपका स्वागत है। आज की पोस्ट में हम बात करेंगे संविधान और राज्य-व्यवस्था की। यह दोनों शब्द सिविल सर्विस या किसी भी लॉ परीक्षा की तैयारी करने वालों के सिलेबस में आते हैं, लेकिन अक्सर इन्हें एक ही समझ लिया जाता है। जबकि, इन दोनों में गहरा अंतर है। आइए, इस क्लास के माध्यम से इसे विस्तार से समझते हैं। संविधान और राज्य-व्यवस्था एक नहीं हैं अगर आप यह मानकर चल रहे हैं कि संविधान और राज्य व्यवस्था एक ही चीज है, तो आप एक बड़ी गलती कर रहे हैं। यह दोनों भले ही एक-दूसरे से संबंधित हों, लेकिन दोनों अलग-अलग अवधारणाएं हैं। संविधान क्या है? 1. संविधान का सरल अर्थ मान लीजिए कि जैसे घर में कुछ परंपराएं, नियम और व्यवहार होते हैं जिनके आधार पर घर चलता है, वैसे ही किसी देश को चलाने के लिए भी एक संकलन की आवश्यकता होती है। उसी संकलन को संविधान कहा जाता है। यह संकलन नियमों, कानूनों, परंपराओं, आदर्शों और सिद्धांतों का होता है, जो शासन के लिए आवश्यक होते हैं। संविधान लिखित भी हो सकता है और अलिखित भी। 2. संविधान की विशेषताएं लिखित संविधान: भारत का सं...

अनुमोदनार्थ या विक्रय-वापसी पर भेजे गए माल में Ownership कब Transfer होता है? | Section 24 Explained in Hindi

हैलो दोस्तों स्वागत है इस पोस्ट में आज हम जानेंगे की स्वामित्व का अंतरण कब होता है 🫴  भारतीय विक्रय-वस्तु अधिनियम, 1930 (Sale of Goods Act, 1930) के अंतर्गत माल के स्वामित्व (Ownership) का अंतरण केवल तभी होता है जब कुछ विशेष शर्तें पूरी की जाती हैं। एक ऐसी स्थिति जो अक्सर सामने आती है, वह है जब कोई वस्तु "अनुमोदनार्थ" (for approval) या "विक्रय या वापसी के लिए" (sale or return basis) दी जाती है। ऐसे में यह प्रश्न उठता है कि स्वामित्व (ownership) कब और कैसे क्रेता (buyer) को हस्तांतरित होता है? आइए इसे विस्तारपूर्वक समझें। 🧾 कानूनी प्रावधान का सारांश: जब कोई वस्तु क्रेता को अनुमोदनार्थ या "विक्रय या वापसी के लिए" या अन्य समान शर्तों पर दी जाती है, तो उस वस्तु की मालिकाना हक (ownership) केवल निम्न स्थितियों में ही हस्तांतरित होता है: 🔹 ( क) जब क्रेता माल को स्वीकार करता है: जब ग्राहक (क्रेता) खुले रूप में यह सूचित करता है कि वह माल को स्वीकार कर रहा है, या वह ऐसा कोई कार्य करता है जिससे यह स्पष्ट होता है कि उसने उस माल को स्वीकार कर लिया है, जैसे म...

भारत का संविधान: क्या यह संघात्मक है या एकात्मक? जानिए विस्तार से

नमस्कार फ्रेंड्स, Thefreshlaw में एक बार फिर से आपका हार्दिक स्वागत है। आज की इस महत्वपूर्ण लेख में हम चर्चा करने जा रहे हैं — "एकात्मक और संघात्मक संविधान तथा सरकार की विश्लेषणात्मक व्याख्या"।  भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों में शासन व्यवस्था मुख्यतः दो रूपों में देखने को मिलती है — एकात्मक (Unitary) और संघात्मक (Federal)। इन दोनों शासन व्यवस्थाओं की अपनी-अपनी विशेषताएँ, लाभ और कमियाँ हैं। इस लेख में हम इन दोनों व्यवस्थाओं को विस्तार से समझेंगे। यह विषय भारतीय संविधान, राजनीति विज्ञान और सामान्य ज्ञान के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। भूमिका   भारत जैसे विविधता भरे देश में संविधान की भूमिका सिर्फ कानूनों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा मार्गदर्शक है जो देश की संरचना, उसकी सरकार, नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों को स्पष्ट रूप से परिभाषित करता है। जब हम सरकार की बात करते हैं तो वह संविधान की संरचना के अनुरूप होती है। अर्थ  'संघ शासन' शब्द के लैटिन शब्द ' फोएडस'  (foedus) से लिया गया है, जिसका अभिप्राय है संधि या 'समझौता'  संघीय शा...