Skip to main content

♦️भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर शत-शत नमन!!!

♦️भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर शत-शत नमन!!!
👉सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था। इनके पिता का नाम खन्दोजी नेवसे और माता का नाम लक्ष्मी था। सावित्रीबाई फुले का विवाह 1840 में ज्योतिबा फुले से हुआ था।
सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं। महात्मा ज्योतिबा को महाराष्ट्र और भारत में सामाजिक सुधार आंदोलन में एक सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में माना जाता है। उनको महिलाओं और समाज की अशिक्षित जातियों को शिक्षित करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है। ज्योतिराव, जो बाद में ज्योतिबा के नाम से जाने गए सावित्रीबाई के संरक्षक, गुरु और समर्थक थे। सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जीया जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और महिलाओं को शिक्षित बनाना। वे एक कवियत्री भी थीं उन्हें मराठी की आदि कवियत्री के रूप में भी जाना जाता था।

👉जब सावित्रीबाई कन्याओं को पढ़ाने के लिए जाती थीं तो रास्ते में लोग उन पर गंदगी, कीचड़, गोबर, विष्ठा तक फैंका करते थे। सावित्रीबाई एक साड़ी अपने थैले में लेकर चलती थीं और स्कूल पहुँच कर गंदी कर दी गई साड़ी बदल लेती थीं। अपने पथ पर चलते रहने की प्रेरणा बहुत अच्छे से देती हैं।

👉1848 में पुणे में अपने पति के साथ मिलकर विभिन्न जातियों की नौ छात्राओं के साथ उन्होंने एक विद्यालय की स्थापना की। एक वर्ष में सावित्रीबाई और महात्मा फुले पाँच नये विद्यालय खोलने में सफल हुए। तत्कालीन सरकार ने इन्हे सम्मानित भी किया। एक महिला प्रिंसिपल के लिये सन् 1848 में बालिका विद्यालय चलाना कितना मुश्किल रहा होगा, इसकी कल्पना शायद आज भी नहीं की जा सकती। लड़कियों की शिक्षा पर उस समय सामाजिक पाबंदी थी। सावित्रीबाई फुले उस दौर में न सिर्फ खुद पढ़ीं, बल्कि दूसरी लड़कियों के पढ़ने का भी बंदोबस्त किया, वह भी पुणे जैसे शहर में।
👉10 मार्च 1897 को प्लेग के कारण सावित्रीबाई फुले का निधन हो गया। प्लेग महामारी में सावित्रीबाई प्लेग के मरीज़ों की सेवा करती थीं। एक प्लेग के छूत से प्रभावित बच्चे की सेवा करने के कारण इनको भी छूत लग गया। और इसी कारण से उनकी मृत्यु हुई।

Comments

Popular posts from this blog

संविधान और राज्य-व्यवस्था: समझें इन दोनों के बीच का बुनियादी अंतर

हेलो हेलो फ्रेंड्स! The Fresh Law में एक बार फिर आपका स्वागत है। आज की पोस्ट में हम बात करेंगे संविधान और राज्य-व्यवस्था की। यह दोनों शब्द सिविल सर्विस या किसी भी लॉ परीक्षा की तैयारी करने वालों के सिलेबस में आते हैं, लेकिन अक्सर इन्हें एक ही समझ लिया जाता है। जबकि, इन दोनों में गहरा अंतर है। आइए, इस क्लास के माध्यम से इसे विस्तार से समझते हैं। संविधान और राज्य-व्यवस्था एक नहीं हैं अगर आप यह मानकर चल रहे हैं कि संविधान और राज्य व्यवस्था एक ही चीज है, तो आप एक बड़ी गलती कर रहे हैं। यह दोनों भले ही एक-दूसरे से संबंधित हों, लेकिन दोनों अलग-अलग अवधारणाएं हैं। संविधान क्या है? 1. संविधान का सरल अर्थ मान लीजिए कि जैसे घर में कुछ परंपराएं, नियम और व्यवहार होते हैं जिनके आधार पर घर चलता है, वैसे ही किसी देश को चलाने के लिए भी एक संकलन की आवश्यकता होती है। उसी संकलन को संविधान कहा जाता है। यह संकलन नियमों, कानूनों, परंपराओं, आदर्शों और सिद्धांतों का होता है, जो शासन के लिए आवश्यक होते हैं। संविधान लिखित भी हो सकता है और अलिखित भी। 2. संविधान की विशेषताएं लिखित संविधान: भारत का सं...

अनुमोदनार्थ या विक्रय-वापसी पर भेजे गए माल में Ownership कब Transfer होता है? | Section 24 Explained in Hindi

हैलो दोस्तों स्वागत है इस पोस्ट में आज हम जानेंगे की स्वामित्व का अंतरण कब होता है 🫴  भारतीय विक्रय-वस्तु अधिनियम, 1930 (Sale of Goods Act, 1930) के अंतर्गत माल के स्वामित्व (Ownership) का अंतरण केवल तभी होता है जब कुछ विशेष शर्तें पूरी की जाती हैं। एक ऐसी स्थिति जो अक्सर सामने आती है, वह है जब कोई वस्तु "अनुमोदनार्थ" (for approval) या "विक्रय या वापसी के लिए" (sale or return basis) दी जाती है। ऐसे में यह प्रश्न उठता है कि स्वामित्व (ownership) कब और कैसे क्रेता (buyer) को हस्तांतरित होता है? आइए इसे विस्तारपूर्वक समझें। 🧾 कानूनी प्रावधान का सारांश: जब कोई वस्तु क्रेता को अनुमोदनार्थ या "विक्रय या वापसी के लिए" या अन्य समान शर्तों पर दी जाती है, तो उस वस्तु की मालिकाना हक (ownership) केवल निम्न स्थितियों में ही हस्तांतरित होता है: 🔹 ( क) जब क्रेता माल को स्वीकार करता है: जब ग्राहक (क्रेता) खुले रूप में यह सूचित करता है कि वह माल को स्वीकार कर रहा है, या वह ऐसा कोई कार्य करता है जिससे यह स्पष्ट होता है कि उसने उस माल को स्वीकार कर लिया है, जैसे म...

भारत का संविधान: क्या यह संघात्मक है या एकात्मक? जानिए विस्तार से

नमस्कार फ्रेंड्स, Thefreshlaw में एक बार फिर से आपका हार्दिक स्वागत है। आज की इस महत्वपूर्ण लेख में हम चर्चा करने जा रहे हैं — "एकात्मक और संघात्मक संविधान तथा सरकार की विश्लेषणात्मक व्याख्या"।  भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों में शासन व्यवस्था मुख्यतः दो रूपों में देखने को मिलती है — एकात्मक (Unitary) और संघात्मक (Federal)। इन दोनों शासन व्यवस्थाओं की अपनी-अपनी विशेषताएँ, लाभ और कमियाँ हैं। इस लेख में हम इन दोनों व्यवस्थाओं को विस्तार से समझेंगे। यह विषय भारतीय संविधान, राजनीति विज्ञान और सामान्य ज्ञान के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। भूमिका   भारत जैसे विविधता भरे देश में संविधान की भूमिका सिर्फ कानूनों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा मार्गदर्शक है जो देश की संरचना, उसकी सरकार, नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों को स्पष्ट रूप से परिभाषित करता है। जब हम सरकार की बात करते हैं तो वह संविधान की संरचना के अनुरूप होती है। अर्थ  'संघ शासन' शब्द के लैटिन शब्द ' फोएडस'  (foedus) से लिया गया है, जिसका अभिप्राय है संधि या 'समझौता'  संघीय शा...