ग्लोबल फॉरेस्ट वॉच मॉनिटरिंग परियोजना के नवीनतम आँकड़ो के अनुसार वर्ष 2000 से लेकर अब तक भारत में 2.33 मिलियन हेक्टेयर वृक्ष क्षेत्र नष्ट हो चुके हैं
मुख्य बिंदु
2002 से 2023 तक 4,14,000 हेक्टेयर आर्द्र प्राथमिक वन (4.1 प्रतिशत) खो दिया है
इस अवधि में कुल वन आच्छादित क्षेत्र की हानि का 18 प्रतिशत है
इस अवधि में भारत में 2.33 मिलियन हेक्टेयर वृक्ष क्षेत्र नष्ट हुए
भारत के जंगलों ने एक वर्ष में 51 मिलियन टन co2 के बराबर उत्सर्जन किया और 141 मिलियन टन co2 को हटा दिया
भारत में प्रति वर्ष शुद्ध कार्बन सिंक (कार्बन सोखने) लगभग 89.9 मिलियन टन co2 के बराबर है
ब्राजील, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और • बोलीविया सबसे अधिक प्राथमिक वन क्षति वाले उष्णकटिबंधीय देशों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं
ग्लोबल फॉरेस्ट वॉच?
एक ओपन-सोर्स वेब एप्लिकेशन है
यह वाशिंगटन स्थित गैर-लाभकारी वर्ल्ड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (WRI) की एक परियोजना है
यह सैटेलाइट डेटा और अन्य स्रोतों का उपयोग करके वास्तविक समय में वैश्विक वनों की निगरानी करता है
यह निःशुल्क और उपयोग में सरल है, जिससे कोई भी व्यक्ति कस्टम मानचित्र बना सकता है
Tags
DAILY UPDATE