Skip to main content

भारत का महान्यायवादी(Attorney General of India)

भारत का महान्यायवादी (Attorney General of India)

परिचय -- यह लेख लखनऊ विश्वविद्यालय का छात्र दीपांकारशील प्रियदर्शी द्वारा लिखा गया है जिनमें भारत के महान्यायवादी के बारे में अनुच्छेद के साथ विस्तार पूर्वक लिखा गया है।
भारत का महान्यायवादी (Attorney General of India)
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 76 में भारत के महान्यायवादी के बारे में प्रावधान किया गया है महान्यायवादी देश का सर्वोच्च कानून अधिकारी होता है वह भारत सरकार का मुख्य कानून सलाहकार और उच्चतम न्यायालय में सरकार का प्रमुख वकील होता है 
महान्यायवादी की नियुक्ति  महान्यायवादी की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा किया जाता है 
महान्यायवादी के के पद के लिए योग्यता महान्यायवादी में पद के लिए व्यक्ति में वह सारी योग्यता होनी चाहिए जो उच्चतम न्यायालय के किसी न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए जरूरी होती है साधारण शब्दों में 
1 भारत का नागरिक  हो।
2 उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्य करने का 5 वर्षों का अनुभव हो या किसी उच्च न्यायालय में वकालत का 10 वर्षों का अनुभव हो।
3 राष्ट्रपति की राय में वह न्यायिक मामलों का योग्य व्यक्ति हो कार्यकाल भारतीय संविधान में महान्यायवादी के कार्यकाल को निश्चित किया गया है इसके अलावा संविधान में उसको  हटाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है वह अपने पद पर राष्ट्रपति के प्रसाद पर्याप्त तक बने रह सकता है इसका तात्पर्य यह है कि उसे राष्ट्रपति द्वारा किसी भी समय हटाया जा सकता है राष्ट्रपति को किसी  समय अपना त्यागपत्र देकर अपना पद छोड़ सकता है।
 पारिश्रमिक संविधान में महान्यायवादी का पारिश्रमिक तय नहीं किया गया है उसे राष्ट्रपति के द्वारा  तय पारिश्रमिक ही मिलता है।
कार्यकाल एवं शक्तियां 
भारत सरकार के मुख्य कानून अधिकारी के रूप में महान्यायवादी की कर्तव्य निम्नलिखित है 
1. भारत सरकार को विधि संबंधित विषयों पर सलाह देना जो राष्ट्रपति द्वारा उसे सौंप गए हो।
2. विधि से संबंधित ऐसे अन्य कर्तव्य का पालन करना जो राष्ट्रपति द्वारा उसे सौंप गए हो।
3. संविधान या किसी अन्य विधि द्वारा दिए गए कार्यों को पूरा करना।
 राष्ट्रपति द्वारा महान्यायवादी को निम्नलिखित कार्य सौंप सकता है 
1. भारत सरकार से संबंधित मामलों को लेकर उच्चतम न्यायालय में भारत सरकार की ओर से पेश करना।
2.संविधान के अनुच्छेद 143 के तहत राष्ट्रपति द्वारा उच्चतम न्यायालय में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करना।
3. सरकार से संबंधित किसी मामले में उच्चतम न्यायालय ने सुनवाई का अधिकार।
 महान्यायवादी के अधिकार 
1.भारत के किसी भी क्षेत्र में किसी भी अदालत में महान्यायवादी को सुनवाई का अधिकार है।
2. संविधान के अनुच्छेद 88 के अनुसार व सांसद के दोनों सदनों में बोलने और कार्यवाही में भाग लेने तथा दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में मत देने के अलावा भाग लेने का अधिकार रखता है। महान्यायवादी के पद की सीमाएं
1.वह अपनी राय को भारत सरकार के ऊपर थोप नहीं सकता। 2. वह भारत सरकार के खिलाफ कोई सलाह नहीं दे सकता। 3.वह भारत सरकार की अनुमति के बिना किसी आपराधिक मामले में किसी आरोपी का बचाव नहीं कर सकता।
 4.वह भारत सरकार की अनुमति के बिना किसी कंपनी के निर्देश नहीं बन सकता।
भारत के पहले महान्यायवादी ऐम सी शीतल वार्ड शीतलवाड थे जिनका कार्यकाल 1950 से 1963 तक था। जबकि वर्तमान में भारत के महान्यायवादी आर वेंकटरमनी है। जो भारत के 16वें महान्यायवादी हैं जिन्होंने को अपना पद ग्रहण किया है उन्होंने के के वेणुगोपाल की जगह ली है जो भारत के 15वें महान्यायवादी थे।
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न??👇

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

क्या संविधान की प्रस्तावना बदली जा सकती है? Supreme Court में दायर हुई नई याचिका और कानून मंत्री का बयान

  संविधान की प्रस्तावना में 'समाजवादी' और 'पंथनिरपेक्ष' शब्द 1. प्रस्तावना संविधान की प्रस्तावना भारतीय गणराज्य के उद्देश्यों और मूल्यों का परिचय है। यह भारतीय राष्ट्र की आत्मा की झलक प्रस्तुत करती है और यह स्पष्ट करती है कि भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक, गणराज्य है जो न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व जैसे मूल आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध है। प्रस्तावना यह दिशा भी तय करती है कि राज्य किस प्रकार की नीतियों का अनुसरण करेगा और समाज किन आदर्शों की ओर अग्रसर होगा। लेकिन, खास बात ये है कि ये शब्द संविधान के मूल ढांचा है सुप्रीम कोर्ट ने अपने अपने फैसले में बताया है जिसका आगे उल्लेख किया गया है 2. 'समाजवादी' और 'पंथनिरपेक्ष' शब्द कब जुड़े? संविधान की मूल प्रस्तावना में ये दोनों शब्द शामिल नहीं थे। इन्हें 42nd Constitutional Amendment Act, 1976 के माध्यम से आपातकाल के दौरान जोड़ा गया था। यह संशोधन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार द्वारा लाया गया, जब राजनीतिक असंतोष, लोकतांत्रिक आवाजों का दमन और सत्ता की केंद्रीकरण जैसी परिस...

क्या हर गलती के लिए राज्य जिम्मेदार होता है? जानिए संविधान और कोर्ट का नजरिया

क्या राज्य हमेशा जिम्मेदार होता है? राज्य की प्रतिनिधिक दायित्व की संवैधानिक व न्यायिक पड़ताल जब कोई सरकारी कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान कोई गलती करता है या किसी व्यक्ति को नुकसान पहुँचाता है, तो एक अहम सवाल उठता है — क्या सरकार (राज्य) उस कर्मचारी के गलत कृत्य के लिए उत्तरदायी मानी जाएगी? यह सवाल सिर्फ कानून की किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे अधिकारों, न्याय और सरकार की जवाबदेही से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। इस लेख में हम समझेंगे कि राज्य की प्रतिनिधिक दायित्व (Vicarious Liability of the State) का सिद्धांत क्या है, इसकी कानूनी व्याख्या कैसे की गई है, और न्यायालयों ने इस पर समय-समय पर क्या रुख अपनाया है। 📌 " प्रतिनिधिक दायित्व" का अर्थ Vicarious Liability का अर्थ है – जब कोई एक व्यक्ति दूसरे के किए गए कार्य के लिए उत्तरदायी ठहराया जाता है। उदाहरण के लिए, एक मालिक अपने कर्मचारी के द्वारा ड्यूटी के दौरान किए गए कार्य के लिए जिम्मेदार हो सकता है। जब यह सिद्धांत राज्य पर लागू होता है, तो यह प्रश्न उठता है कि क्या सरकार भी अपने अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा की गई गलती या...

X बनाम Y (2025): महिला सशक्तिकरण पर ऐतिहासिक फैसला"

  एक्स बनाम वाई (2025): आत्मनिर्भरता बनाम भरण-पोषण भारत की सर्वोच्च न्यायपालिका केवल कानून की व्याख्या भर नहीं करती, बल्कि समाज की धड़कनों को समझते हुए समयानुकूल दिशा भी देती है। ऐसे ही एक संवेदनशील और चर्चित मामले "एक्स बनाम वाई (2025)" में सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक ऐसा निर्णय दिया, जो न सिर्फ वैवाहिक कानूनों के नजरिए से अहम है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता के मूल्यों को भी मजबूती से सामने लाता है। यह मामला एक ऐसे दंपती के बीच था, जो कई वर्षों से एक-दूसरे से पृथक रह रहे थे। पत्नी ने भरण-पोषण की मांग की थी, जबकि पति की ओर से समझौते का प्रस्ताव दिया गया। मामला बढ़ते-बढ़ते भारत के सर्वोच्च न्यायालय तक पहुँचा, जहाँ मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई, न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन, और न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारिया की खंडपीठ ने इस पर विचार किया और एक न्यायिक दृष्टिकोण के साथ-साथ सामाजिक दृष्टिकोण को भी संतुलित किया। मामला क्या था? मूल विवाद एक तलाकशुदा या लगभग तलाक की स्थिति में पहुँचे दंपती के बीच था। पत्नी लंबे समय से अलग रह ...